मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Uttar Pradesh Press note मुज़फ़्फ़रनगर

मुजफ्फरनगर में निषाद पार्टी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
मुजफ्फरनगर में निषाद पार्टी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
Image credit: News Darpan Team

मुजफ्फरनगर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

एडवोकेट राकेश सैनी की अगुवाई में हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान 'जय निषाद राज' और 'जय कश्यप राज' के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

पी.एस.आर में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का समर्थकों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही।

स्वागत कार्यक्रम में संयुक्त हिंदू मोर्चा से हिंदू नेता मनोज सैनी, शाक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कश्यप शाक्षी, क्रांतिकारी शालू सैनी, कश्यप समिति के अध्यक्ष नवीन कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी, उपाध्यक्ष मंगलेश कुमार प्रजापति, मुजफ्फरनगर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष काजल सुधा, प्रीति सैनी, मीनाक्षी सैनी, मनोज सैनी और शाक्षी सैनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा अखिलेश जाटव, वीरेंद्र त्यागी, कल्पना ठाकुर, गीता गुज्जर, कमल दीप, बसंत कश्यप और सागर कश्यप बघरा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम में एडवोकेट राकेश सैनी के नेतृत्व में समर्थकों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और नारों से कार्यक्रम स्थल पर राजनीतिक माहौल में खासा जोश नजर आया।

स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सभी स्वागतकर्ताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान डॉ. संजय निषाद ने सहारनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और समाज की विरासत से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और गली-गली पहुंचकर निषाद-कश्यप समाज के लोगों को अपने पुरखों की विरासत, इतिहास और अधिकारों के बारे में जागरूक करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बूथ कमेटियों को सक्रिय बनाने का संकल्प भी दिलाया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर संगठन की सक्रियता बढ़ाने के संकेत भी दिखाई दिए।

इस बार कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद के आगमन के दौरान ऋषिवादी क्रम शील यंग परमार्थी पार्टी (कश्यप पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कश्यप के गांधी कॉलोनी आवास पर बैठकर चाय पर चर्चा हुई। इससे अनुमान लगाए जा सकते है कि निषाद पार्टी पश्चिम यूपी के निषाद एवं कश्यप समाज को लेकर गठजोड़ करते हुए एक बार फिर भाजपा एनडीए की सरकार बनाना चाहते है।

बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, उन्होंने अपने हक अधिकार की आवाज को बुलंद करने का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर उदय वीर कश्यप पूर्व मंत्री, जय भगवान कश्यप, प्रदीप कश्यप, श्याम कश्यप, नवाज आलम, अनमोल कुमार, सतीश सैनी, राजेश सैनी, बिजेंद्र सैनी आदि सैकड़ो गणमान्य शामिल रहे।

#politics#sanjay nishad#uttar pradesh#कार्यकर्ता सम्मेलन#निषाद पार्टी#मुजफ्फरनगर

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।