निषाद पार्टी मुजफ्फरनगर में मिशन-2027 की बड़ी तैयारी का आगाज करेगी
मुजफ्फरनगर में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल यानी निषाद पार्टी सोमवार 7 सितंबर को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है। यह सम्मेलन सहारनपुर मंडल में मिशन-2027 का बड़ा आगाज माना जा रहा है।
मुजफ्फरनगर में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल यानी निषाद पार्टी सोमवार 7 सितंबर को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है। यह सम्मेलन सहारनपुर मंडल में मिशन-2027 का बड़ा आगाज माना जा रहा है।
शहर की आदर्श कॉलोनी लिंक रोड स्थित PSR हरिवृंदना पैलेस में होने वाले इस सम्मेलन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। सहारनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के मकसद से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं कार्य समिति अध्यक्ष तथा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य रविंद्र मणि निषाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर में होने वाले इस बूथ सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनका कहना है कि सहारनपुर मंडल के शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
रविंद्र मणि निषाद की सक्रियता और संगठनात्मक तैयारियों को इस सम्मेलन की सफलता के लिए अहम माना जा रहा है। सम्मेलन के जरिए पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की दिशा में बड़ा संदेश देने की तैयारी है।
खतौली विधानसभा से निषाद पार्टी के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट राकेश कुमार सैनी भी सम्मेलन को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। राकेश सैनी ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और मौसम चाहे जैसा भी हो, सहारनपुर मंडल के कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता डॉ. संजय कुमार निषाद को सुनने के लिए बड़ी संख्या में मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे।
राकेश सैनी के मुताबिक यह सम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मिशन 2027 के लिए निषाद पार्टी की जमीनी ताकत, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की सक्रियता का बड़ा प्रदर्शन होगा।
पार्टी की ओर से इसे मिशन 2027 की चुनावी जमीन मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सम्मेलन के माध्यम से यूथ और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन से जोड़ने, उनके हक-अधिकारों के प्रति जागरूक करने और आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती देने का संदेश दिया जाएगा।
मुजफ्फरनगर में होने वाला यह सम्मेलन निषाद पार्टी के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती का अहम मंच बनने जा रहा है। एक तरफ रविंद्र मणि निषाद की संगठनात्मक भूमिका, दूसरी तरफ एडवोकेट राकेश कुमार सैनी की स्थानीय सक्रियता, और मंच पर डॉ. संजय निषाद का संबोधन इन तीनों के बीच यह सम्मेलन मिशन 2027 को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करने वाला माना जा रहा है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।