अमेठी में कच्चा मकान भरभराकर ढहा, पूरा परिवार मलबे में दबा
अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के संसारीपुर ग्रामसभा में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के ढहने से पूरा परिवार मलबे में दब गया और इलाके में अफरातफरी मच गई।
अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के संसारीपुर ग्रामसभा में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के ढहने से पूरा परिवार मलबे में दब गया और इलाके में अफरातफरी मच गई।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि तेज आवाज में बज रहे डीजे की धमक के चलते कच्चा मकान धराशायी हो गया। हादसे के वक्त पूरा परिवार मकान के अंदर सो रहा था। मकान गिरते ही सभी लोग मलबे में दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद मलबे में दबे परिवार के सभी सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे में परिवार के सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। यह घटना अमेठी जिले के रामगंज थाना इलाके के संसारीपुर ग्रामसभा की है। मकान के गिरने की असल वजह का अभी पता नहीं चल सका है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।