अमेठी में बीएसएफ जवान के सूने घर लाखों की चोरी का दावा
अमेठी में बीएसएफ जवान के घर लाखों की चोरी अमेठी जिले के अमेठी कोतवाली क्षेत्र के खेरौना गांव में बीएसएफ जवान के घर लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया।
अमेठी जिले के अमेठी कोतवाली क्षेत्र के खेरौना गांव में बीएसएफ जवान के घर लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया। चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात में लाइसेंसी रिवॉल्वर भी चोरी होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। बेटी की शादी के लिए घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात भी चोरों ने उड़ा लिए।
सुबह पड़ोसी ने घर मालिक को चोरी की सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बीएसएफ जवान के घर हुई बड़ी चोरी ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।