पत्रकार सपना कुमारी की मौत पर सीएम यादव ने 4 लाख मंजूर किए
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पत्रकार सपना कुमारी के निधन पर दुःख व्यक्त किया भोपाल स्थित भदभदा चौराहे पर कल रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में पत्रकार सपना कुमारी के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री डॉ.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पत्रकार सपना कुमारी के निधन पर दुःख व्यक्त किया
भोपाल स्थित भदभदा चौराहे पर कल रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में पत्रकार सपना कुमारी के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सपना कुमारी के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “मेरी संवेदनाएं सपना कुमारी और उनके शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।” उन्होंने मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत सपना कुमारी को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि सपना कुमारी माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा रहीं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद न्यूज चैनल के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया था।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।