अमेठी में तेज रफ्तार आर्टिगा दुकानों में घुसी, पांच लोग बाल-बाल बचे
अमेठी के जायस में तेज रफ्तार आर्टिगा दुकानों में घुसी अमेठी के जायस में देर रात तेज रफ्तार आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी। हादसे में दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
अमेठी के जायस में देर रात तेज रफ्तार आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी। हादसे में दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। यह हादसा सुल्तानपुर-रायबरेली नेशनल हाईवे पर गौरीगंज बस अड्डा मोड़ के पास हुआ।
बताया गया कि घटना देर रात करीब 12 बजे की है। कार गौरीगंज से लौट रही थी। बस अड्डा मोड़ के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गई।
गनीमत रही कि कार में सवार एक छोटी बच्ची समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर रोड पेट्रोलिंग कर रहे एनएचएआई के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि वाहन सवार रायबरेली जनपद के डीह क्षेत्र स्थित जगदीशपुर निवासी हैं। वे गौरीगंज में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बस अड्डा मोड़ के पास आर्टिगा कार हादसे का शिकार हो गई।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।