श्रावस्ती के नए डीएम मनोज कुमार राय ने संभाला कार्यभार, भ्रष्टाचार पर सख्ती
आईएएस मनोज कुमार राय ने श्रावस्ती जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला श्रावस्ती। नवागत जिलाधिकारी IAS मनोज कुमार राय ने श्रावस्ती पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है।
श्रावस्ती। नवागत जिलाधिकारी IAS मनोज कुमार राय ने श्रावस्ती पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। डीएम मनोज कुमार राय 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
उन्होंने लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद नोएडा, वाराणसी और सचिवालय में अपनी सेवाएं दी हैं। कार्यभार संभालने के बाद डीएम ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में शिकायत मिलने पर ‘सेम डे, सेम आवर‘ के आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना और विकास कार्यों को धरातल पर दिखाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है।
उन्होंने ब्लॉक, तहसील और थाना स्तर पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।