News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Crime Breaking news बुलंदशहर

बुलंदशहर में रिश्तेदार ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या की

बुलंदशहर के कोतवाली देहात इलाके के भाईपुरा गांव में 25 साल के अबुबकर की शुक्रवार देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक रिश्तेदार ने पुरानी दुश्मनी में इस वारदात को अंजाम दिया।

बुलंदशहर में रिश्तेदार ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या की
Image credit: News Darpan Team

बुलंदशहर के कोतवाली देहात इलाके के भाईपुरा गांव में 25 साल के अबुबकर की शुक्रवार देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक रिश्तेदार ने पुरानी दुश्मनी में इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी पक्ष ने मृतक के परिवार पर पुलिस कार्रवाई न करने का दबाव बनाया, जिसके चलते पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी। परिवार अबुबकर के शव को दफनाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार रात 9 बजे तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

गांव भाईपुरा के मोहसिन ने बताया कि उनके छोटे भाई अबुबकर गुजरात में वेल्डिंग का काम करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। कुछ दिनों से वह गांव आए हुए थे।

मोहसिन ने बताया कि करीब एक साल पहले उनके एक रिश्तेदार उनके घर के ऊपर से बिजली के तार डाल रहे थे। अबुबकर ने इसका विरोध किया था, जिस पर दोनों में मारपीट भी हुई थी। इस बात को लेकर रिश्तेदार अबुबकर से दुश्मनी रखता था और कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।

मोहसिन ने बताया कि रिश्तेदार होने के कारण उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। अबुबकर शुक्रवार रात करीब 8 बजे गांव के चौराहे पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पेट और हाथों पर चाकू के वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आरोपी के परिवार के लोग ही अबुबकर को इलाज के लिए बुलंदशहर ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।

अबुबकर पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई मोहसिन और रहीस बुलंदशहर की नवीन मंडी में बोझ उठाने का काम करते हैं। बबलू और शाहरुख सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उनके पिता असगर और मां महरून सांस की बीमारी से परेशान हैं।

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बुलंदशहर में यह घटना कहां और कब हुई?

बुलंदशहर के कोतवाली देहात इलाके के भाईपुरा गांव में शुक्रवार देर रात 25 साल के युवक अबुबकर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

अबुबकर और आरोपी के बीच दुश्मनी का कारण क्या था?

करीब एक साल पहले आरोपी रिश्तेदार अबुबकर के घर के ऊपर से बिजली के तार डाल रहे थे। अबुबकर ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों में मारपीट हुई। इसी वजह से रिश्तेदार अबुबकर से दुश्मनी रखता था और कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को तुरंत सूचना क्यों नहीं दी?

आरोपी पक्ष ने मृतक के परिवार पर पुलिस कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। परिवार रिश्तेदार होने के कारण भी शिकायत नहीं करना चाहता था। किसी और ने पुलिस को खबर दी, तब पुलिस को पता चला।

अबुबकर का काम क्या था?

अबुबकर गुजरात में वेल्डिंग का काम करते थे। कुछ दिनों से वह अपने गांव में थे। उनके बड़े भाई बुलंदशहर की नवीन मंडी में बोझ उठाने का काम करते हैं, जबकि दो भाई सऊदी अरब में नौकरी करते हैं।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।