जेल में बंद हत्या आरोपी का अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल
बुलंदशहर के खुर्जा नगर इलाके में हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी यश सोलंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुलंदशहर के खुर्जा नगर इलाके में हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी यश सोलंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यश अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ दबंगई भरे डायलॉग बोलता दिख रहा है।
वायरल वीडियो में यश सोलंकी अपने सामने 315 बोर का अवैध तमंचा, कई जिंदा कारतूस और खोखे रखे हुए हैं। वह इन हथियारों के साथ बदमाशी भरे डायलॉग बोल रहा है।
यश सोलंकी पर 22 अप्रैल 2025 को अपने 7 साथियों के साथ मिलकर खुर्जा के चमन विहार निवासी अनुज चौधरी की हत्या का आरोप है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। मृतक अनुज चौधरी सशस्त्र सीमा बल (SSB) में तैनात थे।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक के भाई अरुण ने यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार में डर का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खुर्जा के क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोभित कुमार ने बताया कि आरोपी यश सोलंकी अभी जिला जेल में बंद है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुराना है। फिर भी पूरे मामले और वीडियो की गहराई से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।