गोंडा: वकील के भाई पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गोंडा जिले में अधिवक्ता शिवेंद्र मिश्रा के भाई सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमले के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन ओझा को गिरफ्तार कर लिया है।
गोंडा जिले में अधिवक्ता शिवेंद्र मिश्रा के भाई सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमले के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन ओझा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर उसे गोंडा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के तिवारी पुरवा बहराइच रोड का है। यहीं के रहने वाले अधिवक्ता शिवेंद्र मिश्रा के भाई सत्यम मिश्रा पर कल शुक्रवार को दोपहर में हमला हुआ था। आरोप है कि अमन ओझा और उसके साथियों ने सत्यम मिश्रा पर लाठी-डंडे और चाकू से जानलेवा हमला किया।
इस पूरी घटना में अभी भी सुरेंद्र ओझा, देवेंद्र ओझा, अनिल ओझा तीनों नामजद आरोपी और पांच अज्ञात आरोपी फरार हैं। नगर कोतवाली पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
अधिवक्ता शिवेंद्र मिश्रा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर अमन ओझा, सुरेंद्र ओझा, देवेंद्र ओझा, अनिल ओझा और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। अपनी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके द्वारा 28 अप्रैल 2026 को मारपीट को लेकर इन लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
शिवेंद्र मिश्रा का आरोप है कि उसी घटना के बाद से उन पर जबरन फर्जी तौर पर 30000 की मांग करके मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें आए दिन जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
तहरीर में यह भी कहा गया है कि 17 सितंबर को अधिवक्ताओं के जुलूस के दौरान भी अमन ओझा ने आकर उनके साथ विवाद किया था। आरोप के मुताबिक, उस दौरान असला दिखाकर कहा गया था कि पैसा नहीं दोगे तो तुम्हारे परिवार को मार दूंगा।
इसी मामले को लेकर कल दीवानी कचहरी गेट नंबर 2 के पास घटना हुई। आरोप है कि जब शिवेंद्र मिश्रा का भाई सत्यम वहां चाय पी रहा था, उसी दौरान इन लोगों ने लाठी, डंडा, चाकू और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। तहरीर के मुताबिक, आरोपी सत्यम को मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए थे।
नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सत्यम का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, “एक आरोपी अमन ओझा को गिरफ्तार किया गया है और जो आरोपी है उनकी गिरफ्तारी के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं लगातार हमारे कई पुलिस टीम लगी हुई है पीड़ित परिवार के साथ हम लोग हैं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।”
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
गोंडा में सत्यम मिश्रा पर हमले के मामले में किसे गिरफ्तार किया गया है?
नगर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन ओझा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल कराया गया और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सत्यम मिश्रा पर हमला कहां और कैसे हुआ था?
आरोप है कि दीवानी कचहरी गेट नंबर 2 के पास, जब सत्यम चाय पी रहे थे, तब उन पर लाठी-डंडे, चाकू और धारदार हथियार से हमला किया गया।
इस मामले में अभी कौन-कौन फरार हैं?
पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र ओझा, देवेंद्र ओझा, अनिल ओझा और पांच अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।
शिवेंद्र मिश्रा ने अपनी शिकायत में क्या आरोप लगाए हैं?
शिवेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुराने मुकदमे में सुलह के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था, 30000 रुपये की मांग की जा रही थी और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
पुलिस ने पीड़ित परिवार को लेकर क्या कहा है?
नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि सत्यम का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश हो रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 2
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
- 5
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।