सीएम मोहन यादव खटीमा पहुंचे, धामी की मां से लिया आशीर्वाद
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खटीमा पहुंचे
मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे। खटीमा लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव नगला तराई पहुंचे। वहां वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास गए। मुख्यमंत्री यादव ने मुख्यमंत्री धामी की माता जी श्रीमति बिशना देवी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।