मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
ग्वालियर में 1500 पेटी शराब से भरा ट्रक थाने की दीवार तोड़ घुसामध्यप्रदेश में आउटसोर्स पद खत्म करने की तैयारी, चार लाख पर संकटवसुंधरा चौकी धमाके की जिम्मेदारी का दावा, ऑडियो एआई से तैयारहापुड़ में फायरिंग और दबंगई के आरोप में 4 गिरफ्तार, मॉडिफाइड थार सीजहाथरस में आरोप, विवाद सुलझाने पहुंचे मुनीष से मारपीट, गंभीर घायलहाथरस में एफआईआर को लेकर दो पक्ष भिड़े, भाई-बहन घायलकिशनगंज ओवरब्रिज पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़पवसूली के आरोप में भोपाल अखबार दफ्तर पर छापा, महिला समेत 5 हिरासत में
Politics Press note शहडोल

बीजेपी 11 से 18 नवंबर तक मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 15 को मुख्य आयोजन

जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर शहडोल में पत्रकार-वार्ता शहडोल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पत्रकार-वार्ता आयोजित की गई।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
बीजेपी 11 से 18 नवंबर तक मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 15 को मुख्य आयोजन
Image credit: News Darpan Team

जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर शहडोल में पत्रकार-वार्ता

शहडोल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पत्रकार-वार्ता आयोजित की गई। पत्रकारों से चर्चा के दौरान शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर 11 से 18 नवंबर तक पूरे प्रदेश में ‘जनजातीय गौरव सप्ताह’ मनाएगी। इस दौरान भाजपा संगठन, प्रदेश सरकार और जनजातीय समाज मिलकर कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए जनजातीय नायकों के शौर्य, संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में हुई पत्रकार-वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। इसी को लेकर गुरुवार को अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पर पत्रकार-वार्ता आयोजित की गई।

पत्रकार-वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह मौजूद रहीं। उनके साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह आर्मो, मोर्चा के संभाग प्रभारी दिलशरण सिंह श्याम और जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी भी उपस्थित रहे।

पत्रकार-वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने किया। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों का आभार अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश कोल ने व्यक्त किया।

15 नवंबर को रहेगा मुख्य जनजातीय गौरव दिवस

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार ने सन् 2021 से महान क्रांतिकारी और राष्ट्रवादी जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' घोषित किया है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन पूरे गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

सांसद ने बताया कि इस वर्ष आयोजन 11 से 18 नवंबर तक व्यापक सामाजिक स्वरूप में मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को जोड़ना है। पूरे आयोजन के केंद्र में 15 नवंबर का मुख्य 'जनजातीय गौरव दिवस' रहेगा।

15 नवंबर को प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री और केंद्र व राज्य के मंत्रीगण सहभागिता करेंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हर जिले में 2 से 3 किलोमीटर लंबा भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस का समापन विशाल रैली में होगा। पूरा आयोजन जनजातीय अस्मिता, लोक कला, संस्कृति और समग्र विकास पर केंद्रित रहेगा।

शहरों में नामकरण और प्रतिमाएं स्थापित होंगी

जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान प्रदेश के शहरों में प्रमुख भवनों, सड़कों, चौराहों, पार्कों और सर्किलों का नामकरण अमर जनजातीय नायकों के नाम पर किया जाएगा। प्रत्येक शहर के एक प्रमुख पार्क में जनजातीय नायक और नायिकाओं की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

आयोजनों की गरिमा और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रमुख समाचार पत्रों, डिजिटल माध्यमों और सोशल मीडिया पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए जनजातीय नायकों की विरासत और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

12 एवं 13 नवंबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहेंगे। इन बैठकों के जरिए कार्यक्रमों की मैदानी रचना सुनिश्चित की जाएगी।

14 नवंबर को प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा के 2 प्रमुख स्थानों पर जनजातीय महानायकों की प्रतिमाओं और देव स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही दीप प्रज्वलन और लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

16 एवं 17 नवंबर को जनजातीय युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश भर के जनजाति छात्रावासों में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 18 से 20 नवंबर तक पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक तथा प्रदेश पदाधिकारी जनजातीय अंचलों में 'जनजाति गौरव चौपाल' का आयोजन करेंगे। इस दौरान समाज के लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

जनजातीय विकास की योजनाओं का सांसद ने किया उल्लेख

हिमाद्री सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार ने जनजातीय वर्ग के विकास के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं जनजातीय वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं और लोगों को इनका लाभ मिल रहा है।

सांसद के मुताबिक, इन योजनाओं से जनजातीय वर्ग का शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा जनजाति वर्ग के विकास के लिए प्रयासरत है।

श्रीमती हिमाद्री सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में देश, समाज और जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने जनजातीय समाज में स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता की अलख जगाई।

सांसद ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करने के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

  2. 2

    शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला

  3. 3

    श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल

  4. 4

    बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार

  5. 5

    शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।