मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Uttar Pradesh General लखनऊ

रायबरेली में मंडलीय वुशू प्रतियोगिता, लखनऊ टीम जीती

लालगंज रायबरेली में डॉक्टर रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
रायबरेली में मंडलीय वुशू प्रतियोगिता, लखनऊ टीम जीती
Image credit: News Darpan Team

लालगंज रायबरेली में डॉक्टर रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम पहले स्थान पर रही जबकि रायबरेली की टीम दूसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता का उद्घाटन माध्यमिक खेल कूद संघ के जिला सचिव अजय सिंह चंदेल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत नृत्य भी पेश किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉक्टर अताउर रहमान, संतलाल, चंद्र प्रकाश तिवारी, जीतेन्द्र प्रजापति, सुयश शुक्ला, डिम्पी तिवारी, पूर्णिमा पटेल और निमिषा यादव ने निभाई।

17 वर्ष के अंदर बालिकाओं की श्रेणी में 45 किलो भार वर्ग में सोनम, 48 किलो में मांशी वर्मा, 52 किलो में शालनी और 56 किलो में वर्तिका सिंह का चयन हुआ। वहीं इसी आयु वर्ग में बालकों में 45 किलो में तेजस्व यादव, 52 किलो में प्रदुमन सिंह और 60 किलो में विनायक पटेल का चयन किया गया।

19 वर्ष के अंदर बालिकाओं में 45 किलो भार वर्ग में दीपिका वर्मा, 48 किलो में जागृति मिश्रा, 52 किलो में श्रद्धा वर्मा, 56 किलो में संजना रावत और 70 किलो में गौरी विश्वकर्मा का चयन किया गया। वहीं बालकों में 48 किलो भार वर्ग में विवेक कुमार, 52 किलो में उमेश राय, 56 किलो में सम्राट प्रताप, 60 किलो में नितिस कश्यप, 70 किलो में हर्ष शेर बहादुर और 75 प्लस किलो में विशेष का चयन किया गया।

इस मौके पर वुशू जिला सचिव पूनम यादव, मोहम्मद अनीश, सदानंद श्रीवास्तव, जीत बहादुर सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, भावना वर्मा, आकाश मौर्या, संजू कुमार, सुयश शुक्ला और अन्य लोग मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।