मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Accident Breaking news लखनऊ

लखनऊ में बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत, करीब दर्जनभर गंभीर

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से तीन की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
लखनऊ में बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत, करीब दर्जनभर गंभीर
Image credit: News Darpan Team

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से तीन की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि करीब एक दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस राजस्थान के रेवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। सुबह-सुबह जब ज्यादातर यात्री सो रहे थे, उसी दौरान जीरो पॉइंट के पास बस अनियंत्रित हो गई।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के बाद बस डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तुरंत ट्रामा सेंटर और लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान तीन यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ड्राइवर को झपकी आना मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस मालिक से संपर्क करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।