मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Defence Breaking news बुलंदशहर

बुलंदशहर के हापुड़ बॉर्डर पर तेंदुए का आतंक, तीन दिन से खेतों में घूम रहा शिकारी

बुलंदशहर के हापुड़ बॉर्डर पर तेंदुए के दिखने से इलाके में दहशत फैल गई है। भरना और लाडपुर गांव के इलाके में पिछले तीन दिन से तेंदुआ खेतों में घूम रहा है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
बुलंदशहर के हापुड़ बॉर्डर पर तेंदुए का आतंक, तीन दिन से खेतों में घूम रहा शिकारी
Image credit: News Darpan Team

बुलंदशहर के हापुड़ बॉर्डर पर तेंदुए के दिखने से इलाके में दहशत फैल गई है। भरना और लाडपुर गांव के इलाके में पिछले तीन दिन से तेंदुआ खेतों में घूम रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही खेतों और नाले के आसपास तेंदुआ दिखाई देता है। इसकी वजह से लोग अब अकेले खेतों में जाने से डर रहे हैं।

घबराए ग्रामीणों ने अपने बच्चों को घरों में रखा है और उन्हें अकेले बाहर निकलने से मना कर दिया है।

मामले की गंभीरता देखते हुए दो जिलों के वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। गन्ने के खेतों और झाड़ियों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

वन विभाग ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहा है ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे तेंदुए के करीब न जाएं, उसे घेरने या पत्थर मारने की कोशिश न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने को कहा गया है।

फिलहाल स्याना और बीबीनगर इलाके में तेंदुए की दहशत बनी हुई है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।