रायबरेली में जमीन विवाद पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, 17 घायल
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खानपुर खपुरा गांव में जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसमें महिलाओं और पुरुषों समेत 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खानपुर खपुरा गांव में जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसमें महिलाओं और पुरुषों समेत 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। 10 घायल लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि गांव के खानपुर खपुरा में गाटा संख्या 156 की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने जेसीबी मशीन से विवादित जमीन की साफ सफाई शुरू करवा दी जिसका दूसरे पक्ष ने जोरदार विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और कुछ ही देर में यह झगड़ा हिंसक मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लाठी डंडे और कुल्हाड़ी चलने लगी।
मारपीट में एक पक्ष से ओमप्रकाश, नीतू, संगीता, मिथुन, जितेंद्र, अमन और जनक दुलारी घायल हुए। ओमप्रकाश का कहना है कि राजस्व टीम के कहने पर वह अपनी जगह की साफ सफाई करा रहे थे और इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष से धुन्नीलाल, कलावती, सरवन, विमल, सुशील यादव, सूरज सिंह, सुनील यादव, राजेंद्र और कांति देवी घायल हुए। धुन्नीलाल पक्ष का कहना है कि विवादित जमीन पर वर्षों से उनका कब्जा है और जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग जबरन कब्जा करने पहुंचे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। अस्पताल में भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
रायबरेली में यह मारपीट किस बात को लेकर हुई?
यह मारपीट खानपुर खपुरा गांव में गाटा संख्या 156 की जमीन के कब्जे को लेकर हुई। एक पक्ष ने JCB मशीन से विवादित जमीन की सफाई शुरू की, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया और यह झगड़ा हिंसक मारपीट में बदल गया।
इस घटना में कितने लोग घायल हुए?
इस मारपीट में कुल 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। 10 घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
मारपीट के दौरान किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया?
दोनों पक्षों ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया।
दूसरे पक्ष का क्या दावा है?
दूसरे पक्ष का कहना है कि विवादित जमीन पर वर्षों से उनका कब्जा है और यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उनका मानना है कि पहला पक्ष जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा था।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।