कानपुर में बारिश से जलभराव, 312 तालाबों पर कब्जे की जांच के आदेश
कानपुर में पिछले 24 घंटों से हो रही रिमझिम बारिश लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया है और नगर निगम के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।
कानपुर में पिछले 24 घंटों से हो रही रिमझिम बारिश लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया है और नगर निगम के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। शहर की अधिकतर मुख्य सड़कों के साथ-साथ अंदरूनी सड़कों पर भी जलभराव देखने को मिल रहा है।
किदवई नगर, जूही, बर्रा, गोविंद नगर, कल्याणपुर, रावतपुर समेत कई इलाकों में हालात दयनीय बताए जा रहे हैं। कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया है। पानी भरने की वजह से लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है।
सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे भी पानी में छिप गए हैं। इसकी वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि सड़क पर कहां गड्ढा है और कहां रास्ता साफ है।
जलभराव को लेकर महापौर प्रमिला पांडे ने बड़ा बयान दिया है। महापौर ने कहा है कि शहर में जलभराव की मुख्य वजह तालाबों पर हुए अवैध कब्जे हैं।
महापौर प्रमिला पांडे ने जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के 312 तालाबों की जांच कराई जाएगी। जिन तालाबों पर अवैध कब्जा है, उन्हें चिन्हित कर कब्जा मुक्त कराया जाएगा, ताकि बारिश के पानी को निकासी का रास्ता मिल सके।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।