श्रावस्ती में बरामदे में फंदे पर लटका मिला युवक, मौत संदिग्ध
श्रावस्ती में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत श्रावस्ती जिले के थाना सिरसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुहेलवा के मजरा लदोहवा में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
श्रावस्ती जिले के थाना सिरसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुहेलवा के मजरा लदोहवा में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राकेश कुमार (32 वर्ष) पुत्र रामवीर का शव उनके घर के बरामदे में लकड़ी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 4:10 बजे की है। शव मिलने के बाद परिवार और गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही थाना सिरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पत्नी का नाम संगीता देवी (करीब 30 वर्ष) बताया गया है। उनके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सिरसिया थाना प्रभारी दीपक कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौत के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
इंदौर में 13 से 16 नवंबर तक छठ महापर्व, तैयारियां शुरू
- 5
बहराइच में खाताधारकों के पैसे गबन के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।