मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Press note प्रतापगढ़

मोदी के 25 साल पूरे होने पर वाराणसी से वडनगर तक जल यात्रा

प्रतापगढ़ में 'जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का भव्य स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुरू किए गए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत वाराणसी से वडनगर के

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
मोदी के 25 साल पूरे होने पर वाराणसी से वडनगर तक जल यात्रा
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ में 'जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुरू किए गए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत वाराणसी से वडनगर के लिए निकली 'जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा' शुक्रवार को प्रतापगढ़ पहुंची। यह यात्रा भदोही और मछलीशहर होते हुए प्रतापगढ़ पहुंचेगी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में शिवगढ़ा में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामपुर और रानीगंज स्थित प्रेम साधना पैलेस में धीरज ओझा के नेतृत्व में स्वागत होगा। पृथ्वीगंज में अजय सिंह, छायावां पुल पर विधायक राजेंद्र मौर्य और भूपियामऊ में आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा सुखपाल नगर, रानीगंज, मोहनगंज, सगरा सुंदरपुर और लालगंज में भी यात्रा का स्वागत होगा।

यात्रा के दौरान चौपाल, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद यात्रा रायबरेली की ओर रवाना होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रानीगंज-अजगरा क्षेत्र से वापसी के बाद यात्रा मां शीतला देवी धाम में रात्रि विश्राम करेगी। 19 सितंबर को यात्रा फिर से अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, राजेश सिंह और राजेश मिश्रा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, रजनीश शुक्ला, विनय सिंह, बृजेश पटेल, सुजीत, अंगद मौर्या, प्रशांत, पुष्पा, लव गहलोत, विवेक शर्मा, पप्पन सिंह, प्रतिभा सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।