News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
Politics Press note प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में भाजपा की कार्यशाला, मोदी के 25 साल की सेवा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' को

प्रतापगढ़ में भाजपा की कार्यशाला, मोदी के 25 साल की सेवा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर आयोजित हुई। भाजपा जिला कार्यालय, प्रतापगढ़ में हुई इस कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यशाला की मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। पूर्व मंत्री राजेंद्र मौर्य सिंह और पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि नम्रता चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को है। पार्टी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान चलाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक यात्रा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनप्रतिनिधि जीवन में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा देखी है। 'सेवा संकल्प अभियान' सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

कार्यशाला में अभियान के तहत होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अभियान से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, काशी क्षेत्र सदस्य अशोक मिश्र, रामपुर खास के पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह, बाबागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, जिला महामंत्री अजय वर्मा एवं राजेश मिश्र मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, अजय सिंह, राम आसरे पाल, अशोक सरोज, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, मुदित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, हरीश चंद्र सोनकर, पिंकी दयाल, ज्योतिमा सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य, विशाल विक्रम सिंह, शिव विलास वैश्य, पवन मौर्य, अंशुमान सिंह, मीरा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सेवा संकल्प अभियान क्या है?

सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर चलाया जा रहा अभियान है। यह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का उद्देश्य रखता है।

प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्या था?

प्रतापगढ़ में भाजपा की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को जन-जन तक पहुंचाना और सेवा, सुशासन तथा राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाना था।

मोदी का जन्मदिन कब है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है।

इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं की क्या जिम्मेदारी है?

भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ें।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।