बाइकों की आमने-सामने टक्कर में इंटर के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र में घुइसरनाथ रोड पर फौजी ढाबा के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में कक्षा 11 के छात्र नितीश कश्यप की मौत हो गई।
प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र में घुइसरनाथ रोड पर फौजी ढाबा के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में कक्षा 11 के छात्र नितीश कश्यप की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार में मातम छा गया।
मृतक की पहचान नितीश कश्यप (लगभग 16 वर्ष) पुत्र मनोज कुमार कश्यप के रूप में हुई है। वह पदमाकरपुर, थाना सांगीपुर का रहने वाला था। नितीश द्वारिका नाथ मिश्र इंटर कॉलेज, कोटवा शुकुलपुर में कक्षा 11 का छात्र था।
बताया जा रहा है कि नितीश बाइक से लालगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान घुइसरनाथ रोड स्थित फौजी ढाबा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नितीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, नितीश चार भाइयों में एक था। उसके भाइयों के नाम नितिन, जतिन और शिवम हैं। उसकी कोई बहन नहीं है। नितीश के पिता मनोज कुमार कश्यप बेंगलुरु में रहकर वाहन चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।