हमीरपुर में बंद पड़े मकान में लगी आग, लोगों ने पाया काबू
हमीरपुर में बंद मकान में लगी आग हमीरपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के हाथी दरवाजे के पास एक बंद पड़े मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।
हमीरपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के हाथी दरवाजे के पास एक बंद पड़े मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। अचानक मकान से आग की लपटें उठती देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग लगने की घटना के दौरान मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र में हाथी दरवाजे के पास का है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।