मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National General हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार की हर की पौड़ी पर उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार की हर की पौड़ी पर सोमवती अमावस्या का स्नान धर्मनगरी हरिद्वार की हर की पौड़ी पर सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार की हर की पौड़ी पर उमड़ी भारी भीड़
Image credit: News Darpan Team

धर्मनगरी हरिद्वार की हर की पौड़ी पर सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालु अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं।

मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन गंगा, यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यह भी मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।

इस दिन अन्न, वस्त्र, तिल, चावल और गुड़ का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य, उन्नति और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत भी रखती हैं।

#Har Ki Pauri#Haridwar#somvati amavasya#गंगा स्नान

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।