हमीरपुर में बारिश से कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत
हमीरपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में घर के अंदर सो रहे लगभग 65 वर्षीय वृद्ध राम प्रकाश मलबे में दब गए। यह मामला कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव का है।
हमीरपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में घर के अंदर सो रहे लगभग 65 वर्षीय वृद्ध राम प्रकाश मलबे में दब गए। यह मामला कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, दो मंज़िला कच्चा मकान बारिश की वजह से अचानक गिर गया। हादसे के समय राम प्रकाश घर में अकेले थे। उनकी पत्नी मायके गयी थी। मकान गिरने के बाद मौके पर SDM - CO पहुंचे और पुलिस की मदद से मलबे में दबे वृद्ध को बाहर निकाला गया।
इसके बाद राम प्रकाश को कुरारा CHC ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशासन की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू की गई है।
SDM सदर अभिषेक कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद प्रशासन द्वारा मुआवजा दिए जाने की बात भी कही गई है। मूसलाधार बारिश कच्चे मकानों के लिये आफत बन गई है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।