हमीरपुर कंश मेले में सुरक्षा सख्त, जोन में बंटा पूरा इलाका
हमीरपुर में कंश मेला की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने ब्रीफिंग की। ADM राकेश कुमार और ASP अरविन्द वर्मा ने मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की रणनीति पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
हमीरपुर में कंश मेला की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने ब्रीफिंग की। ADM राकेश कुमार और ASP अरविन्द वर्मा ने मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की रणनीति पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
यह ब्रीफिंग हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में स्थित पांडव गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में ट्रैफिक सीओ, SDM मौदहा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेले के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
कंश मेला के क्षेत्रीय इलाके को अलग-अलग जोन में बांटा गया है, ताकि हर हिस्से पर निगरानी रखी जा सके। ऐतिहासिक कंश मेला में हजारों की तादात में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
सड़क से लेकर मेला स्थल तक पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे। जिले के अलग-अलग थानों की फोर्स को मेला स्थल पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही पड़ोसी जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला जवानों की भी तैनाती की गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हमीरपुर कंश मेला कहां आयोजित हो रहा है और इसकी सुरक्षा बैठक कहां हुई?
यह मेला हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में आयोजित हो रहा है। इसकी सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग मौदहा के पांडव गेस्ट हाउस में हुई।
मेले की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरे इलाके को किस तरह बांटा गया है?
कंश मेला के पूरे क्षेत्रीय इलाके को अलग-अलग जोन में बांटा गया है, ताकि हर हिस्से पर कड़ी नजर रखी जा सके।
मेले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं?
महिलाओं की सुरक्षा और उनकी मदद के लिए मेला स्थल पर महिला पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 4
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।