मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Entertainment General गाज़ियाबाद

गाजियाबाद नगर निगम ने हनुमान अंश गायक सुनील लोधी को सम्मानित किया

गाजियाबाद नगर निगम ने प्रसिद्ध हनुमान अंश मूवी के गायक सुनील लोधी को सम्मानित किया। नगर निगम ने सुनील लोधी को बुलाकर उनका सम्मान किया और इस मौके पर गायक ने भी शहर को साफ सुथरा रखने की अपील की।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
गाजियाबाद नगर निगम ने हनुमान अंश गायक सुनील लोधी को सम्मानित किया
Image credit: News Darpan Team

गाजियाबाद नगर निगम ने प्रसिद्ध हनुमान अंश मूवी के गायक सुनील लोधी को सम्मानित किया। नगर निगम ने सुनील लोधी को बुलाकर उनका सम्मान किया और इस मौके पर गायक ने भी शहर को साफ सुथरा रखने की अपील की।

इस सम्मान समारोह में गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक और गायक सुनील लोधी मौजूद रहे। न्यूज दर्पण ने सुनील लोधी से खास बातचीत की और उनके सफर के पड़ाव को जानने की कोशिश की। इस बातचीत में उन्होंने अपने संगीत के सफर के बारे में विस्तार से बताया।

गायक सुनील लोधी ने कहा कि वह शुरुआत से ही बुंदेलखंडी गीत गाते आ रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने हनुमान अंश मूवी का एक गाना सोशल मीडिया पर गाया तो उनकी जिंदगी बदल गई। आज दुनिया उनकी आवाज को भजनों के रूप में सुनना चाहती है। सुनील लोधी ने कहा कि आने वाले समय में भी वह संस्कृत गीत और भजन इसी तरह से गाते रहेंगे।

गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने कहा कि हम शहर को साफ करने की पूरी कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि हमने सुनील लोधी को गाजियाबाद में सम्मान करने का इनवाइट किया और उनसे अपील की कि वह गाजियाबाद की जनता को स्वच्छता के लिए संदेश दें। मलिक ने कहा कि सुनील लोधी ने बखूबी उनके साथ निभाया।

गाजियाबाद नगर निगम पहला ऐसा नगर निगम बना है जिसने हनुमान अंश मूवी के गायक सुनील लोधी को नगर निगम बुलाकर उनका सम्मान किया है। गाजियाबाद नगर निगम की तरफ से सुनील लोधी ने शहर को साफ सुथरा रखने की अपील की।

#ghaziabad#sunil lodhi#नगर निगम#भजन#हनुमान अंश

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।