News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Weather Breaking news संभल

संभल में गंगा का जल स्तर अचानक बढ़ा, लोगों में बेचैनी का माहौल

संभल के नरोरा बैराज पर अचानक गंगा का जल स्तर बढ़ने से आसपास के गांवों के लोगों में बेचैनी और डर का माहौल पैदा हो गया है।

संभल में गंगा का जल स्तर अचानक बढ़ा, लोगों में बेचैनी का माहौल
Image credit: News Darpan Team

संभल के नरोरा बैराज पर अचानक गंगा का जल स्तर बढ़ने से आसपास के गांवों के लोगों में बेचैनी और डर का माहौल पैदा हो गया है।

प्रशासन ने गांव के लोगों को अलर्ट रहने को कहा है ताकि गांवों में किसी अनहोनी से बचा जा सके।

पानी के तेज बहाव को देखते हुए नरोरा बैराज के पुल से निकलते हुए भी लोगों को डर लगने लगा है। जब से नेपाल में घटना घटित हुई है, लोगों के जेहन में इस तेज रफ्तार पानी को देखकर वही मंजर याद आने लगा है कि कहीं जल स्तर और ना बढ़ जाए।

इस बात को सोचकर कुछ गांव के लोग दूसरे गांवों में अपने परिवार के साथ जाने लगे हैं।

नेपाल आई भीषण तबाही को देखकर सभी की रूह कांप उठी थी। उसका डर लोगों के दिमाग में बैठ गया है और एक साथ इतना पानी देख लोगों के मन में वही विचार उत्पन्न हो रहे हैं।

प्रशासन चौबीस घंटे अलर्ट है और किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

रिपोर्टर राजत मल्होत्रा ने यह जानकारी दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संभल में गंगा का जल स्तर अचानक क्यों बढ़ गया?

संभल के नरोरा बैराज पर गंगा का जल स्तर अचानक बढ़ गया है। इससे आसपास के गांवों के लोगों में बेचैनी और डर का माहौल पैदा हो गया है।

लोगों को इस घटना को लेकर क्या चिंता है?

नेपाल में हाल ही में आई भीषण तबाही को देखकर लोगों को डर लग गया है। इसी वजह से जब उन्होंने तेज बहाव वाला इतना सारा पानी देखा, तो उन्हें वही मंजर याद आ गया। लोगों को डर है कि कहीं जल स्तर और भी ज्यादा न बढ़ जाए।

प्रशासन क्या कदम उठा रहा है?

प्रशासन ने गांव के लोगों को अलर्ट रहने को कहा है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। प्रशासन चौबीस घंटे अलर्ट रहकर काम कर रहा है और किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

क्या लोग अपने घर से जा रहे हैं?

हां, कुछ गांव के लोग अपने परिवार के साथ दूसरे गांवों में जाने लगे हैं क्योंकि उन्हें इस स्थिति को लेकर चिंता है।

#ganga#narora barrage#uttar pradesh#जलस्तर#बाढ़ चेतावनी#संभल

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।