कानपुर में गंगा और पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों परिवार विस्थापित
कानपुर में गंगा और पांडु नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते शहर के कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं।
कानपुर में गंगा और पांडु नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते शहर के कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। बारिश के बाद दोनों नदियों में आए उफान से आवासीय इलाकों में पानी घुस गया है और सैकड़ों परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।
कानपुर बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान 114 मीटर को पार कर चुका है। सिंचाई विभाग के मुताबिक अपस्ट्रीम में जलस्तर 114.220 मीटर और डाउनस्ट्रीम में 114.070 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। खतरे का निशान 115 मीटर है। बैराज से 3.61 लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा जा रहा है और सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं। बिठूर से अटल घाट तक गंगा खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही है। कटरी के निचले इलाकों में खेतों और रास्तों में आधा से दो फीट तक पानी भर गया है।
सबसे ज्यादा नुकसान पांडु नदी की वजह से हुआ है। बर्रा-8 स्थित मेहरबान सिंह का पुरवा कच्ची बस्ती में पांडु नदी का पानी सीधे घरों में घुस गया है। पूरा इलाका जलमग्न हो गया है और 150 से ज्यादा परिवारों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ा है। प्रभावित लोगों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है।
प्रशासन ने बर्रा कंपोजिट विद्यालय, आई सेक्टर में बाढ़ राहत शिविर शुरू कर दिया है। तहसीलदार विनय द्विवेदी ने बताया कि शिविर सक्रिय है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है। विधायक महेश त्रिवेदी ने 100 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी बांटी है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।