मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National Official source अमेठी

अमेठी में खाद्य सुरक्षा की कड़ी कार्रवाई, मिठाई दुकानों पर छापेमारी

अमेठी के जगदीशपुर कस्बे में खाद्य सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की, जिसके बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
अमेठी में खाद्य सुरक्षा की कड़ी कार्रवाई, मिठाई दुकानों पर छापेमारी
Image credit: News Darpan Team

एसडीएम मुसाफिरखाना नितेश कुमार और फूड इंस्पेक्टर एस.के. चौहान ने थाना प्रभारी की मौजूदगी में जगदीशपुर कस्बे में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी करवाई। टीम ने कई मिठाई की दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की।

छापेमारी की खबर फैलते ही कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

जगदीशपुर चौराहे पर खुले में बिक रही मिठाइयों और खाद्य सामग्री को लेकर भी अधिकारियों ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। चौराहे पर खुलेआम बिक रही रंग-बिरंगी मिठाइयों को लेकर भी खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए।

खुले में मुर्गी और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

रंग बिरंगी मिठाइयां और डुप्लीकेट पनीर बेचने वालों के खिलाफ भी टीम ने सख्त रुख अपनाया। लगातार बिक रही इन मिठाइयों और खाद्य सामग्री से लोगों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।