मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Crime Breaking news बुलंदशहर

बुलंदशढ़ र डेयरी फर्जीवाड़े में पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में ढाई करोड़ रुपए की डेयरी धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
बुलंदशढ़ र डेयरी फर्जीवाड़े में पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट
Image credit: News Darpan Team

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में ढाई करोड़ रुपए की डेयरी धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। खुर्जा नगर में स्थित मधुसूदन दुग्ध प्लांट यानी क्रीमी फूड्स लिमिटेड के साथ हुई इस बड़ी फर्जीवाड़े की वारदात में ज्योति डेयरी के संचालक ओम प्रकाश सिंह, उनके बेटे महेंद्र सिंह और तीन अन्य लोगों पर गैंगस्टर कानून में कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इन आरोपियों की अवैध संपत्ति का पूरा ब्योरा जुटाने में जुटी है।

एसपी देहात आईपीएस अंतरिक्ष जैन ने बताया कि क्रीमी फूड्स लिमिटेड के प्रबंधक लखन लाल शर्मा ने 24 जनवरी 2025 को खुर्जा देहात थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में ज्योति डेयरी संचालक ओम प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, प्रेम कुमार गौतम, भूपेंद्र और सचिन पर कंपनी के साथ करीब ढाई करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया था।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी आपस में मिलकर गिरोह बनाकर काम कर रहे थे और आर्थिक फायदे के लिए धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ी कर रहे थे। जांच में मिले इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि जो लोग मिलकर संगठित तरीके से आर्थिक अपराध कर रहे हैं, उनके खिलाफ आगे भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि इन आरोपियों ने अपराध से कमाई करके कितनी संपत्ति जुटाई है। पुलिस इन संपत्तियों का पूरा ब्योरा खंगाल रही है। जैसे ही संपत्तियों की पहचान हो जाएगी, उन्हें कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।