मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National Breaking news श्रावस्ती

आबकारी विभाग की महिला सिपाही ने फूड इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया

श्रावस्ती जिले में आबकारी विभाग में तैनात एक महिला सिपाही ने एक फूड इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
आबकारी विभाग की महिला सिपाही ने फूड इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया
Image credit: News Darpan Team

श्रावस्ती जिले में आबकारी विभाग में तैनात एक महिला सिपाही ने एक फूड इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर आरोप लगाया है।

महिला सिपाही ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच और जरूरी कार्रवाई की मांग की है।

देवरिया जिले की रहने वाली इस महिला सिपाही ने बताया कि आरोपी आदर्श प्रताप उनके कमरे के पास ही रहते हैं। आदर्श प्रताप अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिलरावा के रहने वाले हैं और फूड इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

महिला सिपाही का आरोप है कि पास-पास रहने की वजह से दोनों की एक-दूसरे से पहचान हो गई। एक जनवरी को आदर्श उनके घर आए और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो आदर्श ने उनसे शादी का वादा किया।

महिला सिपाही ने बताया कि मार्च में वह गर्भवती हो गईं और उन्होंने आदर्श पर शादी करने का दबाव बनाया। इसके बाद आदर्श ने उन्हें दवा खिलाकर उनका गर्भपात करवा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि 29 अप्रैल को आदर्श ने देवरिया में उनके साथ इंगेजमेंट की और सात दिसंबर 2026 को शादी की तारीख तय हुई। सगाई के बाद आदर्श ने उन्हें अपने कमरे में रहने का दबाव बनाया और लगातार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला सिपाही ने बताया कि उनके घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इस बीच आदर्श प्रताप ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है।

पीड़िता ने कहा कि वह न्याय के लिए लगातार भटक रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अब उन्होंने एएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

#food inspector#शादी का झांसा#श्रावस्ती

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।