औरैया में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर शराब बरामद
औरैया जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग के अधिकारी गौरव मिश्रा कहर बनकर टूट रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ औरैया के पछइयाँ बस्ती में छापेमारी की।
औरैया जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग के अधिकारी गौरव मिश्रा कहर बनकर टूट रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ औरैया के पछइयाँ बस्ती में छापेमारी की।
उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त महोदय और जिलाधिकारी महोदय औरैया के आदेश के अनुपालन में जनपद औरैया में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में 09/09/2026 को आबकारी टीम औरैया और प्रवर्तन टीम कानपुर ने मिलकर पछैया बस्ती बनारसी दास मोहल्ला में दबिश दी।
दबिश के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही 400 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए।
इसके साथ ही टीम ने जन जागरूकता अभियान भी चलाया। लोगों को अवैध स्रोतों से मिलने वाली मदिरा न पीने की सलाह दी गई और उससे होने वाली जनहानि के बारे में जानकारी दी गई।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।