प्रतापगढ़ में आबकारी विभाग ने 10 लीटर अवैध शराब बरामद की
प्रतापगढ़ में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम पयागीपुर और जगन्नाथपुर में छापेमारी के दौरान 10 लीटर अवैध शराब और करीब 200 किलोग्राम महुआ लहन बरामद
प्रतापगढ़ में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम पयागीपुर और जगन्नाथपुर में छापेमारी के दौरान 10 लीटर अवैध शराब और करीब 200 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर जब्त किया गया।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर नाथ सिंह के निर्देशन में की गई। आबकारी विभाग की टीम ने दोनों गांवों में सघन जांच अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम मौजूद रही। अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।