चंदौसी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
चंदौसी में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके सफल आयोजन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश विदुषी सिंह की अध्यक्षता में
चंदौसी में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके सफल आयोजन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश विदुषी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में अधिकारियों को लोक अदालत के माध्यम से विवादों का त्वरित, सस्ता और सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिकाधिक उपयुक्त वाद चिन्हित कर समय से पेश किए जाएं।
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि आम जनता को लोक अदालत से मिलने वाले फायदों की जानकारी देकर जागरूक किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण हो सके।
बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, सीओ चंदौसी विवेक जावला, तहसीलदार चंदौसी रविंद्र विक्रम, तहसीलदार संभल धीरेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार गुन्नौर रवि सोनकर, एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी, एलडीएम ललित विज राय सहित नगर निकायों और अलग-अलग बैंक शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी नोडल अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने दी। रिपोर्टर राजत मल्होत्रा ने यह खबर दी।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।