मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Press note प्रतापगढ़

आराधना मिश्रा मोना ने रामपुर खास में महंगाई और बिजली कटौती पर उठाए सवाल

आराधना मिश्रा मोना ने रामपुर खास में की जनसंपर्क यात्रा, महंगाई और बिजली कटौती पर जताई चिंता प्रतापगढ़ की क्षेत्रीय विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मंगलवार को रामपुर खास

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
आराधना मिश्रा मोना ने रामपुर खास में महंगाई और बिजली कटौती पर उठाए सवाल
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ की क्षेत्रीय विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मंगलवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

ननौती में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मोना ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और विफलताओं के कारण जनता महंगाई और बिजली कटौती से परेशान है। उन्होंने बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्याज, सरसों का तेल, लहसुन, चावल और चीनी समेत रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है।

विधायक ने रामपुर खास के लालगंज, सांगीपुर और रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक क्षेत्रों में शाम के समय बिजली कटौती की समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने स्वयं तथा सांसद प्रमोद तिवारी की ओर से यूपी पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल को पत्र भेजकर समाधान की मांग की है।

ग्रामीणों से संवाद के दौरान विधायक ने रामपुर खास के विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र में जरूरी विकास परियोजनाओं को मजबूती से संचालित कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान विधायक मोना रांकी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुईं। राहाटीकर के पुनीत का पुरवा स्थित राजाबली धाम में भगवान श्रीकृष्ण दर्शन शोभायात्रा के धार्मिक आयोजन में भी उन्होंने भाग लिया।

इसके अलावा विधायक ने पेड़रिया, भंवरी, नसीरपुर, पूरे शिवबोध, देवसढ़ा, रेहुआ लालगंज और आमीशंकरपुर में ग्रामीणों से मुलाकात की। लालगंज के उमापुर में साहित्यकार डॉ. अनुज नागेंद्र की मां तथा सोहागपुर में समाजसेवी हरिपाल ओझा के निधन पर विधायक ने उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, डॉ. अमिताभ शुक्ल, दृगपाल यादव, आशीष उपाध्याय, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, रामबोध शुक्ला, पप्पू तिवारी, ददन सिंह, सत्येंद्र सिंह, छोटे लाल सरोज, त्रिभुवन तिवारी, रामचंद्र तिवारी, केडी मिश्र, सिंटू मिश्रा, राम सिंह पटेल और नन्हें खां सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।