बारिश में घर ढहा, विधायक की मदद से नया आशियाना बनेगा
प्रतापगढ़ के बाबागंज ब्लॉक के कुटिलिया मजरे रायगढ़ ग्राम सभा में बारिश के दौरान एक परिवार का घर ढह गया था। मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे पन्नी तानकर रहने को मजबूर हो गया था।
प्रतापगढ़ के बाबागंज ब्लॉक के कुटिलिया मजरे रायगढ़ ग्राम सभा में बारिश के दौरान एक परिवार का घर ढह गया था। मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे पन्नी तानकर रहने को मजबूर हो गया था।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने आवास की बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। पीड़ित परिवार की परेशानी को देखते हुए अब क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मदद के लिए आगे आए हैं।
परिवार के लिए नया घर बनवाने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में युग पुरुष आनंद पांडेय ने विधिवत नींव पूजन किया।
क्षेत्रीय विधायक विनोद सरोज ने पीड़ित परिवार के घर तक सड़क बनवाने का भरोसा दिया है। विधायक ने बताया कि करीब एक किलोमीटर सड़क का सेक्शन हो चुका है।
बरसात खत्म होने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे परिवार को आवागमन में सुविधा मिल सके। विधायक ने पीड़ित परिवार के इलाज और आवास के लिए भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि परिवार की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। घर गिरने के बाद पन्नी में जीवन गुजार रहे परिवार के लिए अब नया आशियाना बनने की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा जताया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रतापगढ़ में किस परिवार का घर ढह गया?
प्रतापगढ़ के बाबागंज ब्लॉक के कुटिलिया मजरे रायगढ़ ग्राम सभा में बारिश के दौरान एक परिवार का घर ढह गया। इसके बाद परिवार खुले आसमान के नीचे पन्नी तानकर रहने को मजबूर हो गया।
विधायक विनोद सरोज ने पीड़ित परिवार के लिए क्या करने का वादा किया?
विधायक विनोद सरोज ने पीड़ित परिवार के लिए नया घर बनवाने, घर तक सड़क बनवाने, इलाज और आवास के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। करीब एक किलोमीटर सड़क का सेक्शन पहले से ही हो चुका है।
सड़क का निर्माण कब शुरू होगा?
बरसात खत्म होने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा ताकि परिवार को आवागमन में सुविधा मिल सके।
नए घर के निर्माण में किसने पहल की है?
परिवार के लिए नया घर बनवाने की दिशा में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने मदद के लिए आगे आए हैं। इसी क्रम में युग पुरुष आनंद पांडेय ने विधिवत नींव पूजन किया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 4
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।