News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Religious General उज्जैन

उज्जैन के सड़क चौड़ीकरण के लिए बोहरा समाज ने 200 साल पुरानी मस्जिद का हिस्सा खुद गिराया

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत बोहरा समाज ने सड़क चौड़ीकरण के लिए अपनी 200 साल पुरानी मस्जिद का हिस्सा खुद हटाकर सहयोग की बड़ी मिसाल पेश की है।

उज्जैन के सड़क चौड़ीकरण के लिए बोहरा समाज ने 200 साल पुरानी मस्जिद का हिस्सा खुद गिराया
Image credit: News Darpan Team

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत बोहरा समाज ने सड़क चौड़ीकरण के लिए अपनी 200 साल पुरानी मस्जिद का हिस्सा खुद हटाकर सहयोग की बड़ी मिसाल पेश की है।

शहर में कंठाल से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी के तहत शुक्रवार शाम करीब 6 बजे छत्री चौक में गोपाल मंदिर के सामने स्थित बोहरा समाज की हुसामी मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम शुरू हुआ। यह मस्जिद 200 साल पुरानी बताई जा रही है।

खास बात यह रही कि समाज के लोग खुद हथौड़े से तय हिस्सा तोड़ते नजर आए। समाज के लोगों ने कहा कि सैयदना साहब का आदेश है कि सरकार का सहयोग करो। नोटिस के बाद आपसी सहमति से इसे हटाया जा रहा है।

शाम होने की वजह से कार्रवाई रोक दी गई। अगले दिन फिर तोड़फोड़ का काम शुरू होगा। यह पहल उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में समाज के सहयोग का एक अहम उदाहरण मानी जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उज्जैन में बोहरा समाज ने मस्जिद का हिस्सा क्यों गिराया?

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए कंठाल से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी काम के लिए बोहरा समाज ने सरकार का सहयोग करने के लिए अपनी 200 साल पुरानी हुसामी मस्जिद का हिस्सा स्वेच्छा से हटवाया।

यह मस्जिद कहाँ स्थित है और इसकी उम्र क्या है?

हुसामी मस्जिद उज्जैन के छत्री चौक में गोपाल मंदिर के सामने स्थित है। यह मस्जिद करीब 200 साल पुरानी है।

क्या मस्जिद को सरकार ने जबरदस्ती तोड़ा?

नहीं, बोहरा समाज के लोगों ने खुद हथौड़े से तय हिस्सा तोड़ा। समाज के लोगों ने कहा कि सैयदना साहब का आदेश है कि सरकार का सहयोग करो। नोटिस के बाद आपसी सहमति से ही यह काम किया गया।

मस्जिद को तोड़ने का काम कब शुरू हुआ?

शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम शुरू हुआ। शाम होने की वजह से कार्रवाई रोक दी गई और अगले दिन फिर से तोड़फोड़ का काम शुरू होगा।

#bohra community#mosque#road widening#simhastha 2028#उज्जैन

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।