News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
National Breaking news बुलंदशहर

खुर्जा में विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कीं अवैध कॉलोनियां

बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है।

खुर्जा में विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कीं अवैध कॉलोनियां
Image credit: News Darpan Team

बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने 13 बीघा जमीन पर बनाई जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया और दो व्यावसायिक अवैध निर्माणों को सील कर दिया है।

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग और बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्राधिकरण की टीम खुर्जा क्षेत्र में पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकारपुर रोड स्थित गांव बगराई में रिंकू शर्मा लगभग 8 बीघा जमीन पर बिना मंजूरी के अवैध कॉलोनी बना रहे थे। टीम ने बुलडोजर चलाकर इसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा रईस और शफीक द्वारा 5 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया और निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

प्लॉटिंग ध्वस्त करने के साथ ही विकास प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे दो अलग-अलग व्यावसायिक अवैध निर्माणों को सील कर दिया है। प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के भू-माफिया और अवैध कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई है।

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अवैध प्लॉटिंग और बिना मंजूरी के हो रहे निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने साफ किया है कि बिना ले-आउट पास कराए कॉलोनी बनाने वाले कॉलोनाइजरों को छोड़ा नहीं जाएगा।

प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसकी मंजूरी की जांच जरूर कर लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खुर्जा में विकास प्राधिकरण ने क्या कार्रवाई की?

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने 13 बीघा जमीन पर बनी दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया और दो व्यावसायिक अवैध निर्माणों को सील कर दिया।

किन-किन लोगों की अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गईं?

शिकारपुर रोड के पास बगराई गांव में रिंकू शर्मा द्वारा लगभग 8 बीघा जमीन पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त की गई। इसके अलावा रईस और शफीक द्वारा 5 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दी गई।

क्या ऐसी कार्रवाई आगे भी होगी?

हां, प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा है कि अवैध प्लॉटिंग और बिना मंजूरी के हो रहे निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना ले-आउट पास कराए कॉलोनी बनाने वाले कॉलोनाइजरों को नहीं छोड़ा जाएगा।

आम जनता को क्या सलाह दी गई है?

प्रशासन ने आम जनता से कहा है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले विकास प्राधिकरण से उसकी मंजूरी की जांच जरूर कर लें।

#अवैध कॉलोनी#खुर्जा#बुलंदशहर#विकास प्राधिकरण

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।