मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Press note उन्नाव

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का उन्नाव दौरा, 2027 में पूर्ण बहुमत की जीत का आह्वान

उन्नाव में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र के पहले दौरे पर उमड़ा युवाओं का सैलाब, 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ जीत का बिगुल फूंका उन्नाव।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का उन्नाव दौरा, 2027 में पूर्ण बहुमत की जीत का आह्वान
Image credit: News Darpan Team

उन्नाव में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र के पहले दौरे पर उमड़ा युवाओं का सैलाब, 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ जीत का बिगुल फूंका

उन्नाव। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र जब पहली बार उन्नाव पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को गदन खेड़ा बाईपास पर स्थित बैसवारा द्वार से लेकर भाजपा के जिला कार्यालय तक हजारों की संख्या में युवा जुटे। ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के बीच डॉ. रोहित मिश्र का भव्य अभिनंदन हुआ।

कोरारी मोड़, बैसवारा द्वार, सांसद कार्यालय, हीरा गार्डन, हुसैन नगर चौराहा और फैंटेसी मोटल समेत कई जगहों पर कार्यकर्ता दोपहर से ही इकट्ठा होने लगे थे। करीब सवा तीन बजे जब प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचा तो क्रेन और जेसीबी से उन पर पुष्पवर्षा की गई। सड़क पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाकर उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह और अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद सैकड़ों बाइक और चार पहिया वाहनों के जुलूस के साथ उन्हें भाजपा जिला कार्यालय ले जाया गया।

अपने प्रवास के दौरान डॉ. रोहित मिश्र ने सांसद आवास पर अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गौ-सेवा, अन्नप्राशन संस्कार और भोजन वितरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बाद में बदरका में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने एक कार्यकर्ता के घर भोजन भी किया।

भाजपा जिला कार्यालय में परिचयात्मक और संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डॉ. रोहित मिश्र ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि युवा मोर्चा सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संस्कार है। उन्होंने वर्ष 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार की वापसी के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। 'जन्मभूमि से कर्मभूमि' यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत उत्तर प्रदेश के करीब 45 जिलों के युवा बाइक यात्रा में शामिल होंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार परीक्षा माफिया पर कड़ा प्रहार कर रही है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए कठोर कानून बनाए गए हैं और उच्च स्तरीय टास्क कमेटी बनाई गई है। उन्होंने रोजगार, स्किल इंडिया, स्टार्टअप और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने की बात कही।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, ललित द्विवेदी, उदय प्रताप सिंह, अंकित यादव, कुश सिंह, नमन बाजपेई, धीरज सिंह, अखिल गुप्ता, आशुतोष सिंह 'आशु' समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।