मोदी के जन्मदिन पर उन्नाव में भाजपा युवाओं का रक्तदान अभियान
उन्नाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उमाशंकर दीक्षित जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
उन्नाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उमाशंकर दीक्षित जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सेवा कार्य में हिस्सा लिया।
शिविर का उद्घाटन सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया और ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस पुनीत काम में आगे आने की अपील की।
विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का यह एक सराहनीय माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों को फल भी बांटे। वहीं रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र और फल देकर उनके सेवा भाव के लिए आभार जताया गया।
इसके बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता बड़ा चौराहा स्थित झंडेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन किया और दीप जलाकर जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी अर्चना मिश्रा, सांसद साक्षी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, महामंत्री मनीष जायसवाल, भाजपा नेता आशीष वाजपेयी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रीतेश सिंह चौहान, महामंत्री उदय प्रताप सिंह, दीपक सिंह और कौशल सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।