मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
ग्वालियर में 1500 पेटी शराब से भरा ट्रक थाने की दीवार तोड़ घुसामध्यप्रदेश में आउटसोर्स पद खत्म करने की तैयारी, चार लाख पर संकटवसुंधरा चौकी धमाके की जिम्मेदारी का दावा, ऑडियो एआई से तैयारहापुड़ में फायरिंग और दबंगई के आरोप में 4 गिरफ्तार, मॉडिफाइड थार सीजहाथरस में आरोप, विवाद सुलझाने पहुंचे मुनीष से मारपीट, गंभीर घायलहाथरस में एफआईआर को लेकर दो पक्ष भिड़े, भाई-बहन घायलकिशनगंज ओवरब्रिज पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़पवसूली के आरोप में भोपाल अखबार दफ्तर पर छापा, महिला समेत 5 हिरासत में
Education Press note बांदा

बांदा मेडिकल कॉलेज में चौथी डायलिस यूनिट की तैयारी तेज, मरीजों को राहत

बांदा मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी डायलिस की चौथी यूनिट बुंदेलखंड समेत एमपी के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डायलिस की चौथी यूनिट शुरू करने की तैयारी तेज हो

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
बांदा मेडिकल कॉलेज में चौथी डायलिस यूनिट की तैयारी तेज, मरीजों को राहत
Image credit: News Darpan Team

बुंदेलखंड समेत एमपी के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डायलिस की चौथी यूनिट शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। नई यूनिट शुरू होने के बाद बुंदेलखंड के मरीजों के साथ-साथ सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिलों के किडनी मरीजों को भी राहत मिलेगी। इससे चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर के मरीजों को डायलिस की सुविधा और आसानी से मिल सकेगी।

बांदा: 13 नवंबर- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की स्वास्थ्य नीतियों का लाभ अब बुंदेलखंड के दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डायलिस की चौथी यूनिट शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। कॉलेज में अभी तीन डायलिस यूनिट संचालित हो रही हैं और चौथी मशीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।

नई यूनिट के चालू होने से उन मरीजों को खास राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें डायलिस के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। इस सुविधा के बढ़ने से बांदा के साथ चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों और मध्य प्रदेश के छतरपुर व पन्ना जिलों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा।

प्रयागराज और कानपुर जाने की मजबूरी होगी खत्म

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में हुए बदलाव का असर बांदा जैसे क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। पहले डायलिस की सुविधा न होने के कारण मरीजों को कानपुर, प्रयागराज या लखनऊ जाना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिवारों पर इलाज का भारी आर्थिक बोझ पड़ता था।

अब सरकारी स्तर पर डायलिस की सुविधा मात्र 399 रुपये के न्यूनतम शुल्क पर मिल रही है। गरीब और असहाय मरीजों का इलाज पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है। चौथी यूनिट शुरू होने के बाद कॉलेज में मरीजों के लिए डायलिस की उपलब्धता और बढ़ जाएगी।

वर्ष 2020 में शुरू हुई थी पहली यूनिट

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि योगी सरकार के सहयोग से वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान यहां पहली डायलिस यूनिट शुरू हुई थी। इसके बाद 2026 तक यूनिटों की संख्या बढ़कर 3 हो गई। अब चौथी मशीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।

डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि कॉलेज में सिंगल मरीज पर सिंगल डायलाइजर का इस्तेमाल किया जाता है। उनके मुताबिक, इससे संक्रमण का खतरा नहीं रहता और डायलिस की गुणवत्ता भी अच्छी बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि शुद्ध जल की व्यवस्था के लिए मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा आरओ प्लांट लगाया गया है। यह आरओ प्लांट एक साथ 5 से 6 मशीनों को संचालित करने में सक्षम है। इससे डायलिस यूनिट के संचालन में जरूरी शुद्ध जल की व्यवस्था बनी रहती है।

सुबह 8 से रात 10 बजे तक मिल रही सेवा

डायलिस यूनिट की इंचार्ज अपर्णा मिश्रा के अनुसार, तीन टेक्नीशियन और तीन नर्सों की टीम सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक मरीजों की सेवा में जुटी रहती है। वर्तमान में यहां प्रतिदिन 5 से 7 मरीजों की डायलिस हो रही है। हर महीने लगभग 200 मरीजों की डायलिस की जा रही है।

बिसंडा क्षेत्र के बिलबई गांव निवासी एक तीमारदार विष्णु ने बताया कि दवाओं के रिएक्शन से उनके परिजन सरवन के गुर्दे खराब हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पहले कानपुर जाना पड़ा। अब सप्ताह में दो बार बांदा मेडिकल कॉलेज में ही बेहतरीन और सस्ता इलाज मिल रहा है।

विष्णु ने बताया कि निजी अस्पतालों में एक बार की डायलिस पर 5 से 10 हजार रुपये खर्च होते हैं। वहीं, योगी सरकार की इस पहल से गरीब मरीजों को कम खर्च में इलाज मिल रहा है और उन्हें नया जीवनदान मिला है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

  2. 2

    शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला

  3. 3

    श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल

  4. 4

    बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार

  5. 5

    शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।