बहराइच में नेपाल भागते हुए 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार
बहराइच जिले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया फरार बदमाश को नेपाल भागने से ठीक पहले दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
बहराइच जिले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया फरार बदमाश को नेपाल भागने से ठीक पहले दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
जिले में दूसरे दिन भी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने इनामिया बदमाश असलम को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि कल पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें फुल्ली उर्फ तूफान गोली लगने से घायल हो गया था जबकि उसका दूसरा साथी असलम मौके से फरार हो गया था। असलम के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
देर रात असलम बहराइच की सरहद पार करके नेपाल भाग रहा था तभी पुलिस को जानकारी मिली। नानपारा, मोतीपुर और मटेरा सहित तीन थानों की पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की।
पुलिस से घिरता देख असलम ने नानपारा पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। नानपारा पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में असलम के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
25 हजार रुपये के इनामिया असलम के पास से 315 बोर का तमंचा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है।
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि असलम का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है। इसके ऊपर 8 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
2 दिन में लगातार दो शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बहराइच में पुलिस ने कौन सा बदमाश गिरफ्तार किया?
पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया बदमाश असलम को गिरफ्तार किया। वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था जब पुलिस को पता चला।
असलम गिरफ्तारी से पहले क्या हुआ था?
असलम का साथी फुल्ली उर्फ तूफान पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया था। असलम मौके से भाग गया था और उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
असलम को पकड़ते समय क्या हुआ?
जब पुलिस ने असलम को घेरा, तो वह नानपारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
असलम के पास से क्या बरामद किया गया?
असलम के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई।
असलम का आपराधिक रिकॉर्ड क्या है?
असलम का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके ऊपर 8 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।