बहराइच में पुलिस ने 51 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया
बहराइच के थाना रुपईडीहा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
बहराइच के थाना रुपईडीहा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चल रही कार्रवाई के तहत यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
दिनांक 07.09.2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने पिलर संख्या 651/2 के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पकड़े गए शख्स की पहचान चाँद बाबू पुत्र इकबाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी चितवन मोहल्ला थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच के रूप में हुई। उसके कब्जे से 51 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा पर मुकदमा संख्या 238/2026 धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियुक्त चाँद बाबू को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से 51 ग्राम नाजायज स्मैक के अलावा एक मोटरसाइकिल TVS अपाचे नंबर UP40BQ2541, एक मोबाइल फोन VIVO और 250 रुपये नगद बरामद किए।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी है। उस पर मुकदमा संख्या 238/2026 धारा 8/21 NDPS ACT थाना रूपईडीहा, मुकदमा संख्या 237/2026 धारा 8/21 NDPS ACT थाना रूपईडीहा, मुकदमा संख्या 209/2020 धारा 379, 411 IPC थाना दरगाह शरीफ और मुकदमा संख्या 172/2021 धारा 379, 411, 413, 414, 420, 468 IPC थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच में पहले से मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना रुपईडीहा की टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र, उप निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल अभिषेक राय, कांस्टेबल सोविन्द्र यादव और कांस्टेबल रविन्द्र यादव शामिल थे।
एसएसबी की टीम में SI/GD भूपेन्द्र सिंह, CT/GD परदेशी करतार सिंह, CT/GD अजय, CT/GD दीनदयाल चौहान और डाग हैण्डलर CT/GD रामनिवास जट मय डाग रैंको 679 F COY 42 BN SSB बहराइच शामिल रहे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।