बहराइच-नेपालगंज रोड रेल लाइन पर ट्रेनें 31 अगस्त से चलेंगी
बहराइच से नेपालगंज रोड के बीच बननी वाली नई रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन अब 31 अगस्त से शुरू होगा।
बहराइच से नेपालगंज रोड के बीच बननी वाली नई रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन अब 31 अगस्त से शुरू होगा। रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उद्घाटन समारोह के लिए बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड को औपचारिक निमंत्रण पत्र भेजा है।
यह नई रेल लाइन बहराइच को नानपारा होते हुए नेपालगंज रोड से जोड़ेगी। इस रूट पर ट्रेनों के चलने से स्थानीय लोगों को यात्रा में बड़ी सुविधा होगी। अब तक इस इलाके में रेल सेवा न होने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
इस नई रेल लाइन से नेपालगंज रोड सीधे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से रेलवे के जरिए जुड़ जाएगा। इससे न सिर्फ आम लोगों को फायदा होगा बल्कि इलाके में व्यापार और रोजगार के नए मौके भी खुलेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
गौरतलब है कि इस रेल लाइन के उद्घाटन की तारीख पहले भी कई बार तय की गई थी लेकिन अलग-अलग कारणों से इसे टाला जाता रहा। अब एक बार फिर 31 अगस्त की तारीख तय होने के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है। रेल मंत्रालय की ओर से भेजे गए आधिकारिक पत्र के बाद इस बार उद्घाटन पक्का माना जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने से पूरे बहराइच जिले को रेल नेटवर्क से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सकेगा।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।