News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Crime Breaking news बहराइच

बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार

जनपद बहराइच में देर रात पुलिस और बाइक सवार लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार
Image credit: News Darpan Team

जनपद बहराइच में देर रात पुलिस और बाइक सवार लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि फखरपुर इलाके में चेन स्नेचिंग और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले बाइक सवार लुटेरों ने आतंक मचा रखा था। पुलिस को इन लुटेरों के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर फखरपुर पुलिस और SOG की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कुंडासर इलाके में घेराबंदी की।

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही बाइक सवार लुटेरों ने पुलिस टीम को देखा, उन्होंने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की तरफ से आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। इस फायरिंग में आरोपी सलमान के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि सलमान का दूसरा साथी आरिफ मौका देखकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और दौड़ाकर उसे भी पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, दो दिन पूर्व इन्हीं लुटेरों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र की छिनैती की थी। घायल सलमान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि इन दोनों बदमाशों के ऊपर अलग-अलग जनपदों में तकरीबन एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, छिनैती का मंगलसूत्र और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों कुख्यात बदमाशों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ कहां हुई?

मुठभेड़ बहराइच के फखरपुर इलाके में कुंडासर के पास हुई, जहां पुलिस और SOG टीम ने घेराबंदी की थी।

मुठभेड़ में कौन घायल हुआ?

पुलिस की फायरिंग में आरोपी सलमान के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरे आरोपी को पुलिस ने कैसे पकड़ा?

सलमान का साथी आरिफ भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

आरोपियों पर क्या आरोप हैं?

पुलिस के मुताबिक, दोनों पर चेन स्नेचिंग, मोटरसाइकिल चोरी और दो दिन पहले एक महिला का मंगलसूत्र छीनने जैसे आरोप हैं।

पुलिस ने आरोपियों से क्या बरामद किया?

तलाशी में अवैध तमंचा, कारतूस, छीना गया मंगलसूत्र और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।