News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Crime Breaking news बहराइच

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ में लूटेरा घायल, साथी फरार

जनपद बहराइच में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसकी वजह से वह घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ में लूटेरा घायल, साथी फरार
Image credit: News Darpan Team

जनपद बहराइच में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसकी वजह से वह घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से नानपारा और मटेरा इलाके में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश सक्रिय थे और घटना करने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहे थे।

बदमाशों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच की स्वाट और थाना मटेरा की जॉइंट टीम की देर रात मटेरा-शंकरपुर नानपारा मार्ग पर बिलवा नहर मोड़ के पास शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के लिए पुलिस की गोली लगने से शातिर अपराधी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब घायल होकर गिर पड़ा, जिसे दबोच लिया गया। उसका साथी असलम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से बाइक सहित फरार हो गया।

घायल बदमाश पर आधा दर्जन से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज हैं। दो दिन पहले 1 सितंबर को गुलालपुरवा टोल प्लाजा के पास इन्हीं बदमाशों ने महिला गंगोत्री से मंगलसूत्र लूट लिया था।

पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया मंगलसूत्र, चोरी की होंडा शाइन बाइक और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है और फरार बदमाश असलम की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग जारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ में क्या हुआ?

बहराइच के मटेरा-शंकरपुर नानपारा मार्ग पर देर रात को पुलिस और लूटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक लूटेरा घायल हो गया जबकि उसका साथी बाइक सहित फरार हो गया।

घायल लूटेरे का नाम क्या है?

घायल लूटेरे का नाम फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब है। उसके पैर में गोली लगी है और उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने लूटेरों के पास से क्या-क्या बरामद किया?

पुलिस ने लूटा हुआ मंगलसूत्र, चोरी की होंडा शाइन बाइक और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। मंगलसूत्र को 1 सितंबर को एक महिला गंगोत्री से लूटा गया था।

फरार लूटेरे का नाम क्या है?

फरार लूटेरे का नाम असलम है। वह घटना के समय अंधेरे का फायदा उठाकर अपने साथी से अलग होकर भाग गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कॉम्बिंग जारी है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।