उत्तराखंड स्थापना दिवस पर 6 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे गृह मंत्री अमित शाह देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 6 नवंबर को भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 6 नवंबर को भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। देश के गृह मंत्री अमित शाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी खास जोर दिया गया है।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के दल के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और तैयारियों की रूपरेखा तय की।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने को कहा।
गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए मुख्य सचिव ने सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े कड़े इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मुख्य पंडाल, सीटिंग व्यवस्था, साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।
इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
हाथरस में किन्नर गुरु मनीषा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जांच की मांग
- 2
मार्विन अची का आरोप, शिवानी कुमारी ने मुंह पर कालिख लगाई
- 3
सीएम योगी ने श्रावस्ती के डॉक्टर एनएन पांडेय को भेजा प्रशंसा पत्र
- 4
शामली में पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक युवक की मौत; चार घायल
- 5
श्रावस्ती में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।