अमेठी में आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
अमेठी के रामनगर क्षेत्र में आम के बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।
अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार मोहम्मद रजा, निवासी इसौली, के अंडर में चार युवक काम करते थे। मृतक युवक जामों थाना क्षेत्र के कटारी के पूरे द्वगपाल गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।