AIMIM के शक्ति प्रदर्शन पर यूपी पुलिस की कड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली और पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व प्रत्याशी हाजी दद्दन खां समेत 7 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बिना अनुमति रोड शो करने, हुड़दंग मचाने और जाम लगाने के आरोप में BNS की धारा 125, 189(2) और 281 के तहत केस दर्ज किया है।
काफिले में शामिल दर्जनों गाड़ियों के ऑनलाइन चालान कटते ही कार्यकर्ताओं के फोन घनघनाने लगे और पार्टी खेमे में हड़कंप मच गया।
भिनगा में रोकते ही पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई थी और घंटों तक शहर बंधक रहा था। बाद में DSP भिनगा भरत पासवान ने मामला संभाला था।
BSP से निकाले गए हाजी दद्दन खां AIMIM में शामिल होकर अपना दम दिखाना चाहते थे, लेकिन यह शक्ति प्रदर्शन उलटा पड़ गया। स्वागत के चक्कर में सीधे कोतवाली का चक्कर लग गया और अब विपक्ष चुटकियां ले रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
श्रावस्ती में AIMIM के शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में AIMIM के शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली और पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व प्रत्याशी हाजी दद्दन खां समेत 7 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
AIMIM के खिलाफ पुलिस ने कौन से आरोप लगाए हैं?
पुलिस ने बिना अनुमति रोड शो करने, हुड़दंग मचाने और जाम लगाने के आरोप में BNS की धारा 125, 189(2) और 281 के तहत केस दर्ज किया है।
भिनगा में पुलिस और AIMIM कार्यकर्ताओं के बीच क्या हुआ?
भिनगा में काफिले को रोकते ही पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई थी और घंटों तक शहर बंधक रहा था। बाद में DSP भरत पासवान ने मामला संभाला था।
हाजी दद्दन खां कहां से AIMIM में आए हैं?
हाजी दद्दन खां BSP से निकाले गए थे और फिर वह AIMIM में शामिल हुए। वह इस शक्ति प्रदर्शन के जरिए अपना दम दिखाना चाहते थे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 4
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।