श्रावस्ती में दद्दन खां AIMIM में शामिल, भिनगा की सियासत में तूफान
श्रावस्ती में पूर्व प्रत्याशी हाजी मोइनुद्दीन उर्फ दद्दन खां देर शाम AIMIM में शामिल हो गए। यह फैसला दोपहर के ड्रामे के बाद आखिरकार शाम को हुआ।
श्रावस्ती में पूर्व प्रत्याशी हाजी मोइनुद्दीन उर्फ दद्दन खां देर शाम AIMIM में शामिल हो गए। यह फैसला दोपहर के ड्रामे के बाद आखिरकार शाम को हुआ।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सिरसिया स्थित आवास पर दद्दन खां को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर दद्दन खां के कई दिग्गज समर्थकों को भी पार्टी में शामिल किया गया।
दोपहर में भिनगा कोतवाली में दद्दन खां का काफिला रोका गया था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और शाम को आगे बढ़ने की अनुमति दी।
कई प्रमुख स्थानीय नेताओं के एक साथ AIMIM में शामिल होने से भिनगा विधानसभा का सियासी पारा चढ़ गया है।
भिनगा मुस्लिम बाहुल्य सीट है। ऐसे में दद्दन खां की AIMIM में एंट्री से मौजूदा सपा विधायक के वोटबैंक में बड़ी सेंधमारी के आसार नजर आ रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस कदम से भिनगा विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर बदल सकती है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।